महोदय/महोदया,
आपको अवगत कराया जाता है कि निफ्टेम संस्थान की
ई-पत्रिका 'अभिव्यक्ति' का आगामी अंक (जनवरी-जून, 2023) 'Millets' (मोटा
अनाज) पर आधारित होगा, जिसके संयोजक डॉ. आनंद किशोर, सहायक प्राध्यापक
होंगे।
अत: उक्त विशेषांक के लिए संस्थान के सभी
अधिकारियों/कर्मचारियों/छात्र-छात्राओं से लेख/रचनाएं सादर आमंत्रित हैंं।
इसके साथ ही सभी विभागों/अनुभागों/प्रकोष्ठों से
Millets(मोटा अनाज) से संबंधित जनवरी-जून, 2023 की अवधि के दौरान आयोजित
गतिविधियों, उपलब्धियों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, समझौता
ज्ञापन, पेटेंट, अवार्ड, स्टार्टअप, वीआईपी भ्रमण, नई तकनीक/उत्पाद,
ग्राम अधिग्रहण, सफल उद्यमियों की कहानियां, संस्थान से जुड़े
संस्मरण/अनुभव, छात्रों की विशेष उपलब्धियों आदि का विवरण भी सादर
आमंत्रित है।
नोट :
- • उक्त विशेषांक के लिए दिनांक 5 जून, 2023 तक लेख/सामग्री
hindicell@niftem.ac.in पर भेजना सुनिश्चित करें।
- • उक्त विषयों से संबंधित गतिविधियों के फोटोग्राफ भी भेेज सकें
तो बेहतर होगा।
- • उक्त विशेषांक के लिए लेख या अन्य सामग्री हिंदी और English
(दोनों भाषाओं) में भेजी जा सकती है अर्थात दोनों भाषाओं के
लेख/सामग्री स्वीकार्य होंगी।
- • उक्त अंक के लिए साहित्यिक रचनाएं (कविता, कहानी, गजल, चुटकुले,
व्यंग्य, दोहे, प्रेरक प्रसंग, सूक्तियां आदि) भी भेजी जा सकती
हैं।